फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर पंक्चर की दुकान पर कंप्रेशर फटा

Sat, 26 Nov 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकुल मैदान में टायर पंक्चर की दुकान में विस्फोट के साथ कंप्रेशर फटने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि पंक्चर लगा रहे युवक और आसपास खड़े लोगों की जान बच गई लेकिन, इस दौरान आसपास खड़ी चार रोडवेज बसों के शीशे चटक गए।
विज्ञापन


राजीव नगर बस्ती (ज्वालापुर) निवासी पिंटू की ऋषिकुल मैदान में टायर पंक्चर की दुकान है। इसी मैदान से जीएमओयू एवं टीजीएमओयू की बसें संचालित होती हैं। दोपहर करीब एक बजे दुकान पर काम करने वाला बब्बर पंक्चर लगा रहा था। इसी बीच अचानक तेज विस्फोट हो गया। चिल्लाते-चिल्लाते बब्बर भाग निकला। जबकि आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। पंक्चर की दुकान का टीनशेड ढह गया। बगल में खड़ी बस के शीशे चटक गए। कुछ दूर पर खड़ी तीन अन्य बसों का कुछ हिस्सा मामूली रुप से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर एसएसआई पंकज देवरानी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। सहमे बब्बर ने पुलिस को बताया कि जब वह पंक्चर लगा रहा था तब कंप्रेशर चल रहा था। लेकिन इसी बीच तेज आवाज के साथ फट गया। एसएसआई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

तीस फीट दूर गिरी मोटर
कंप्रेशर में जोरदार धमाके का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कंप्रेशर की मोटर करीब तीस फीट दूर जाकर गिरी। हवा में उछलकर भारी भरकम मोटर इतनी दूर गिरने से हर कोई हतप्रभ है। जबकि मोटर को कोई एक व्यक्ति नहीं उठा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें