फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा

Thu, 14 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। आज (बृहस्पतिवार) होने जा रहे अर्द्धकुंभ मेले के पहले स्नान के लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए मेला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हरकी पैड़ी क्षेत्र में आने-जाने वाले हर व्यक्ति को सुरक्षा घेरे से होकर गुजारा जा रहा है। मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन और डीआईजी जीएस मर्तोलिया ने सहयोगी अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। किसी को कहीं कोई परेशानी न हो इसके लिए अलग-अलग अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से 24 घंटे सुविधाएं दुरुस्त रखने को कहा गया है। पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कहीं जाम न लगे इसके लिए पुलिस अधिकारी हर चौराहे-तिराहे और संपर्क मार्ग पर निगाह रखे हुए हैं।
विज्ञापन


दिनभर चेकिंग
मेला पुलिस के जवानों और अर्द्धसैनिक बलों ने हरकी पैड़ी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सीसीआर टावर के आसपास, दक्ष मंदिर, मंशा देवी और चंडीदेवी मंदिर आदि स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। बाजार क्षेत्र में पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स के जवान हर आने जाने वाले पर निगाहें गढ़ाए हुए हैं। हरकी पैड़ी क्षेत्र में खास तौर पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। गंगा घाटों पर डॉग स्कवॉयड एवं बम निरोधक दस्ते सामान की चेकिंग में जुटे है। हरकी पैड़ी के अलावा संपर्क मार्गों पर पुलिस का विशेष फोकस है। भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस ने ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है।

भीड़ बढ़ी तो बॉर्डर पर रोके जाएंगे वाहन
मेला प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए पूरे यातायात व्यवस्था का खाका तैयार किया हुआ है। हरिद्वार में भीड़ बढ़ने पर बॉर्डर पर ही वाहन रोक दिए जाएंगे। अंदर के संपर्क मार्गों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। सीओ यातायात श्वेता चौबे ने बताया कि आसपास के जनपदों के अधिकारियों से इस मामले में सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें