फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्टोन क्रशर सील, कई को नोटिस

Fri, 17 Feb 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
 मानकों को पूरा किए बिना चलाए जा रहे तीन स्टोन क्रशरों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सील कर दिया है, जबकि एक क्रशर को बंद करने की संस्तुति की गई है। दो क्रशरों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी पीके जोशी ने बताया कि पिछले कुछ समय से स्टोन क्रशरों के बारे में कई शिकायतें मिल रही थी। हाल ही में कई क्रशरों पर चेकिंग की गई तो शिकायतों की पुष्टि हुई। इस पर हरिद्वार तहसील क्षेत्र के भोगपुर स्थित कमल स्टोन क्रशर, महाशक्ति स्टोन क्रशर और लक्सर रोड पर ही स्थित ओमसांई राम स्टोन क्रशर को प्रदूषण नियंत्रण के मानकों को पूरा न करने पर सील कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि भोगपुर के पास गंगा स्टोन क्रशर में चेकिंग करने पर पाया गया कि बोर्ड से बिना अनुमति लिए ही यहां उत्पादन शुरू कर दिया गया है। इस स्टोन क्रशर को बंद करने की सिफारिश बोर्ड के उच्च अधिकारियों को की गई है। वहीं भोगपुर के पास स्थित अवनी स्टोन क्रशर और शिवगंगा स्टोन क्रशर के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहां भी बिना एनओसी लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जबकि स्वतंत्र स्टोन क्रशर में भी मानक पूरे न होने पर एक हफ्ते का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हाेंने बताया कि जवाब नहीं मिलने पर एक हफ्ते बाद इन स्टोन क्रशर को भी सील कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का अनुपालन कराए जाने को लेकर अभियान छेड़ा गया है। शीघ्र ही अन्य स्टोन क्रशरों पर चेकिंग के बाद यह कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें