प्रतिबंध के बावजूद देर रात तक दुकान खोलने पर पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत तीन दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ज्वालापुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात तीन दुकानदार अपनी दुकान खोले हुए थे। पुलिस को गंगा कार सर्विस की दुकान खुली मिली। जबकि रेलवे रोड पर शैली कम्युनिकेशन और आर्य नगर में गर्ग प्रोविजन स्टोर खुला मिला। पुलिस में गंगा कार सर्विस के अंकित शर्मा, गर्ग प्रोविजन स्टोर के मोहित गर्ग पुत्र संजय गर्ग, वरुण शर्मा पुत्र संजय शर्मा और शैली कम्युनिकेशन के अजय अरोड़ा और करण अरोड़ा निवासीगण खन्ना नगर ज्वालापुर, सोनू निवासी शास्त्री नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कार्रवाई से पहले उन्हें बताया गया कि रात आठ बजे के बाद धर्मनगरी में लॉकडाउन है। उसके बाद दुकान खोलना प्रतिबंधित है।