हरिद्वार। नवरात्र पर लोगों को शुद्ध कुट्टू का आटा मुहैया कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन सैंपल लिए गए। बिल प्रस्तुत न करने पर दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए।
मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने नायब तहसीलदार मधुकर जैन के साथ बसेड़ी में दुकानों की जांच की। टीम ने अरीबा प्रोविजन स्टोर से कुट्टू के आटा का एक सैंपल लिया। क्रय-विक्रय के दस्तावेज नहीं दिखाने पर नोटिस जारी किया गया। गोवर्धनपुर में जमीर हसन प्रोविजन स्टोर और इकरार प्रोविजन स्टोर से एक-एक कुट्टू आटा का सैंपल लिया गया। क्रय-विक्रय के दस्तावेज नहीं मिलने पर नोटिस दिए गए। लक्सर के गुरुजी ट्रेडर्स क्रय-विक्रय दस्तावेजों पर फूड लाइसेंस नंबर और कुट्टू आटा के ब्रांड का उल्लेख नहीं करने पर नोटिस दिया गया। हालांकि, निरीक्षण में क्षेत्र की आटा चाक्कियों पर कुट्टूट का आटा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि कुट्टू आटा के सैंपलों को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।