फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लूट दो भाइयों सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट कर मोबाइल फोन और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, रुपसों के अलावा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


नगर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला ने बताया कि राजेंद्र अग्रवाल पुत्र ओम प्रकाश अग्रवाल निवासी बिल्केश्वर कॉलोनी ने शनिवार को शिकायत दी थी। बताया था कि शुक्रवार रात डैंसो चौक सिडकुल के पास एआर फिलिंग पेट्रोल पंप पर तीन मोटरसाइकिल सवारों ने देखरेख करने वाले कर्मचारी रामचंद्र से मारपीट करते हुए लूटपाट कर दी थी।
आरोपी मोबाइल और 5500 रुपये लूटकर फरार हो गए थे। कार्यालय के भी शीशे तोड़ दिए थे। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर एसओ मनोहर सिंह भंडारी की अगुवाई में एक टीम गठित की गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया।
विज्ञापन

एसओ भंडारी ने बताया कि शनिवार देर रात रावली महदूद जाने वाले तिराहे के पास से आरोपी अंकित निवासी ग्राम मोहनपुर गुर्जर रामपुर मनिहारान सहारनपुर हाल महादेवपुरम सिडकुल, पंकज कुमार व उसके भाई मनीष कुमार निवासीगण करियापुर डेरापुर थाना अमराहट जिला कानपुर देहात हाल पता महादेवपुम सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को कब्जे से लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूटे गए 3900 रुपए बरामद हुए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
-
फैक्टरी में काम करते थे तीनों आरोपी



पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूटपाट करने वाले दो सगे भाई सहित तीनों आरोपी एक फैक्टरी में काम करते थे। यहां तीनों एक साथ ही महादेवपुरम में किराये के मकान में रह रहे थे। शुक्रवार रात तीनों ने पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को अकेला देखकर उसे लूटकर मोटा हाथ मारने की प्लानिंग की। नशे की हालत में पंप पर पहुंचे और कर्मचारी से रकम व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। लूटे गए 5500 रुपये में से 1600 रुपये नशे में ही उड़ा दिए।



-



कमरा देने वाले मकान मालिक भी नपेगा


तीनों आरोपियों को किराये पर कमरा देने वाले मकान मालिक के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी। अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों को कमरा को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। आरोपियों को जेल भेजने के बाद अब पुलिस आगे की जांच शुरू करेगी। मकान मालिक ने तीनों का सत्यापन कराया था या नहीं इसकी भी जांच होगी। पुलिस ने सभी मकान मालिकों को चेतावनी भी दी है कि मकान किराये पर देने से पहले सभी उनका सत्यापन जरूर करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें