फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: होटल में रखे लगेज से तीन लाख चोरी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में होटल में रखे बैग से तीन लाख की चोरी का मामला सामने आया है। आंध प्रदेश की महिला यात्री की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शैलजा निवासी श्रीनिवास नगर रावलपालम, पूर्वी गोदावरी आंध्र प्रदेश ने तहरीर देकर बताया कि बीते 11 अक्तूबर को वह मां और भाई के साथ हरिद्वार आई थी। होटल वंडर हिल्स में ठहरे थे। 14 अक्तूबर की सुबह चेकआउट किया। इससे एक दिन पहले रात को होटल का पूरा भुगतान किया।
बदरीनाथ यात्रा पर जाने से पहले उन्होंने होटल स्टाफ अंकित कुमार से अपना ट्रॉली बैग होटल में सुरक्षित रखने की अनुमति मांगी थी। उसने भरोसा दिलाया कि लगेज सीसीटीवी निगरानी में सुरक्षित रहेगा। फिर वे बदरीनाथ चले गए। यात्रा में देरी होने पर 18 अक्तूबर को होटल में संपर्क किया। तब स्टाफ ने लगेज सुरक्षित होने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप है कि 21 नवंबर को होटल की ओर से एक संदेश भेजकर बिना पूर्व सूचना के प्रतिदिन 200 रुपये लगेज चार्ज लगाने और दो दिन में सामान न लेने पर बाहर फेंकने की चेतावनी दी गई। 23 नवंबर की रात हरिद्वार लौटकर होटल पहुंचीं तो लगेज देखने पर ताला टूटा मिला। पूछताछ पर होटल स्टाफ ने सुरक्षा कारणों से लगेज खोलने की बात कही।
कैमरों के सामने बैग की जांच की, जिसमें हैंडबैग गायब मिला। आरोप है कि उस बैग में करीब तीन लाख रुपये रखे थे, जिसे होटल स्टाफ ने चोरी कर लिया। इस संबंध में 13 दिसंबर को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें