फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कॉलोनी में घुसे तीन हाथी, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। रविवार रात करीब आठ बजे मिस्सरपुर स्थित राधिका कॉलोनी में तीन हाथी घुस गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की तरफ निकल गए। ग्रामीणों ने वन विभाग से रात्रि गश्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राजेश सैनी, पंकज चौहान, मनोज सैनी व सचिन कुमार ने बताया कि काॅलोनी में रात को करीब आठ बजे तीन हाथी घुस आए। उन्हें देखकर ग्रामीण डर गए। इसकी सूचना वन विभाग को दी। काॅलोनी की गलियों में करीब दस मिनट तक हाथियों ने चहल कदमी की। इसके बाद जंगल की तरफ चले गए। इस दौरान ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन दिनों में खेतों में गन्ने की फसल होने से हाथियों का आवासीय बस्ती की तरफ रुख करने की अधिक संभावना रहती है।

वन क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया दस मिनट बाद हाथी काॅलोनी से निकलकर जंगल की तरफ चले गए। हाथियों ने किसी तरह का नुकसान नहीं किया है। हाथियों के मूवमेंट पर वन विभाग की टीम नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें