फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आवासीय कॉलोनी में घुसे तीन हाथी, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- बृहस्पतिवार रात सात बजे की घटना, वीडियो वायरल, लोगों में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी

पथरी। मिस्सरपुर में भागीरथी विहार फेस वन कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात सात बजे करीब तीन हाथियों का झुंड घुस आया। हाथी कॉलोनी में करीब आधे घंटे तक घूमते रहे है। इसके बाद हाथी हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर सड़क पार कर दूसरे स्थानों पर चले गए। हाथियों की चिंघाड़ से कॉलोनी के खलबली मच गई।
कॉलोनी से हाथियों के गुजरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे लोग दहशत में हैं। इस कॉलोनी में हाथी आने का यह पहला मामला नहीं है। यहां अक्सर हाथी आते रहते हैं। यहां से हाथियों के आवागमन का पुश्तैनी रास्ता है। मिस्सरपुर की ग्राम प्रधान पूजा चौहान, पूर्व बीडीसी सदस्य पंकज चौहान, भाजपा नेता राजेश सैनी, आशीष कुमार, लाखन सिंह, निगम सिंह, चरण सिंह आदि लोगों का कहना है कि हाथी रात में कॉलोनी से होकर हरिद्वार लक्सर मार्ग पार करने के बाद दूसरे स्थानों पर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह में हाथी यहां से होकर वापस लौट जाते हैं। यहां से हाथियों के आवागमन का पुश्तैनी रास्ता है। इस दौरान हाथियों ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। हरिद्वार के वन रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह का कहना है कि सूचना पर हाथियों को भगाने के लिए मौके पर वनकर्मी भेजे जाते हैं। हाथियों की रोकथाम के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें