फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हुड़दंग करने पर तीन गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में हुड़दंग करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि सोमवार रात क्षेत्र में तीन व्यक्ति सड़क पर खड़े होकर हुड़दंग कर रहे थे। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही थी। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। आरोपी विकास कुमार निवासी ग्राम सिताबपुरी थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर हाल इन्द्रलोक काॅलोनी सिडकुल, शिवम कुमार निवासी ग्राम द्वारिकापुर थाना नहटौर जिला बिजनौर हाल रावली महदूद, लवकुश निवासी मंडावर बिजनौर हाल रावली महदूद का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें