फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दो किलो 700 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में गांजे की तस्करी करते हुए एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विनोद कुमार निवासी बेहटागोकुल हरदोई यूपी हाल झुग्गी झोपड़ा माजरा चंडीघाट के कब्जे से दो किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत सोमवार रात रोड़ीबेलवाला में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पीछा कर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद हुआ। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मंगलवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें