फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: वाहन चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, सात बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कनखल सहित अलग-अलग जगहों से चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। दो आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई को अनुज कुमार पुत्र मनपाल सिंह निवासी अजीतपुर कनखल ने तहरीर देकर बताया कि उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए वाहन चोरों की तलाश शुरू कर दी गई थी। जगजीतपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह की अगुवाई में टीमें गठित कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की गई। सोमवार रात पुलिस टीम जियापोता जमालपुर रोड से आगे चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए, रुकने का इशारा करने पर तीनों गाड़ी मोड़कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर घेराबंदी करने के बाद तीनों को पकड़ लिया।
पड़ताल में बाइक चोरी की निकली। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि आरोपी मोहसिन उर्फ हाथी निवासी गाड़ोवाली थाना पथरी, सावेज निवासी गाड़ोवाली थाना पथरी, लक्की निवासी ग्राम टटेरी अग्रवाल मंडी कोतवाली बागपत यूपी ने मोटरसाइकिल मांगेराम की पुलिया से चुराई थी। तीनों की निशादेही पर जंगल से छह और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई। आरोपी मोहसीन उर्फ हाथी व सावेज वाहन चोरी के मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें