हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में गाजियाबाद के यात्री के डेबिट कार्ड चोरी कर हजारों रुपये की रकम निकाली गई। पासबुक की एंट्री कराने पर इसका पता चला। अब मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, कुशल पाल सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी चंद्रशिला अपार्टमेंट नेहरू नगर-2 थाना सिंहानीगेट गाजियाबाद ने शिकायत दी। बताया कि वह बीते 30 दिसंबर को गंगा स्नान करने के लिए हरकी पैड़ी पर आया था। स्नान के दौरान उनकी पेंट चोरी कर ली गई थी। पेंट में मोबाइल, बैंक का डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 17 हजार रुपये थे।
आरोप है कि बैंक की पासबुक में एंट्री कराने पर पता चला कि 30 दिसंबर को चार हजार, 31 दिसंबर को 50 हजार, फिर 18 हजार से अधिक की रकम यूपीआई के जरिये किसी जांगिंद्र सिंह भीलवाड़ा के मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर किए गए हैं। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।