फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों केबल कनेक्शनों की चोरी का भंड़ाफोड़

Fri, 31 Mar 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कहने को तो केबल व्यवसाय में पारदर्शिता लाने के लिए सेटअप बॉक्स की व्यवस्था लागू कर दी गई है। जिस आधार पर कहा गया था अब केबल के कनेक्शनों की चोरी पकड़ी जाएगी, लेकिन जब मनोरंजन कर विभाग ने जांच कराई तो बड़ी बड़ी कंपनियों द्वारा भी केबल के कनेक्शनों की संख्या में हेराफेरी कर राजस्व की चोरी की जा रही है। खुलासा होने पर मनोरंजन कर विभाग ने टॉटा स्काई, वीडियोकॉन समेत कई कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं। 
विज्ञापन

      
मनोरंजन कर विभाग के सहायक आयुक्त वीके राय ने बताया कि जितने कनेक्शन उनके यहां दर्ज कराए गए थे, जांच में उनसे ज्यादा संचालित होते पाए गए। जांच के दौरान पाया गया कि  वीडियोकॉन द्वारा 3475 कनेक्शन का टैक्स जमा नहीं किया जा रहा था। इसी तरह टाटा स्काई द्वारा 17,580 कनेक्शन अनाधिकृत रूप से चलाए जा रहे थे। डिश टीवी द्वारा 25,653 कनेक्शन का टैक्स जमा नहीं किया जा रहा था। इन सभी कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। अब अग्रिम कार्रवाई करते हुए इनसे चोरी किए गए कर की वसूली की जाएगी। जमा न करने पर लाइसेंस निरस्तीकरण समेत अन्य कार्रवाई की जा सकती है। वहीं उन्होंने बताया कि मनोरंजन कर चोरी के मामले में पंद्रह होटलों को रिकवरी वारंट भी जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें