फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने सराफ की दुकान तोड़ी, तिजोरी ही उठाकर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बहादराबाद में एक रात में सात दुकानों में लाखों की सेंधमारी का पुलिस खुलासा भी नहीं कर सकी वहीं शुक्रवार रात कनखल क्षेत्र में चोरों ने गहनों की दुकान तोड़ डाली। जगजीतपुर क्षेत्र में पंजनहेड़ी में गहनों की दुकान का शटर उखाड़ दिया। दुकान के अंदर तिजोरी नहीं टूटी तो उसे उठाकर ले गए। तिजोरी में 10 किलो चांदी और तीन तोला सोना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कनखल थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर पंजनहेड़ी में मुख्य मार्ग के पास एमके ज्वेलर्स के नाम से कमल वर्मा की सराफ की दुकान है। शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान पर धावा बोल दिया। चोर दुकान का शटर उखाड़कर अंदर दाखिल हुए। दुकान की तिजोरी नहीं टूटी तो उसे ही उठाकर ले गए। कमल वर्मा को दुकान में चोरी की शनिवार सुबह जानकारी हुई। कमल वर्मा के मुताबिक तिजोरी में 10 किलो चांदी और तीन तोला सोना रखा था।
घटना की जानकारी मिलते ही जगजीतपुर चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गहनों की दुकान में सीसी कैमरा नहीं लगा है। पास में ही दूसरी दुकान पर सीसीटीवी लगा है लेकिन कैमरा तीन दिन से खराब बताया जा रहा है। पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस दुकान के आसपास अन्य घरों और दुकानों पर लगे सीसी कैमरे चेक कर रही है ताकि चोरों तक पहुंच सके। कनखल थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें