फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मारपीट कर पिस्तौल दिखाई, पिल्ला गैंग के नाम से धमकी दी

Fri, 21 Aug 2026 12:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कनखल कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट करने के बाद पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि मारपीट करने वालों ने खुद को पिल्ला गैंग का सदस्य बताते हुए धमकाया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सचिन पाल निवासी हनुमानगढ़ी कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई रोहित पाल 19 अगस्त की शाम करीब छह बजे बाल कटवाने गया था। संदेशनगर स्थित परमधाम आश्रम के पास रुद्रांश निवासी कुम्हारगढ़ा, सिद्धांत निवासी हनुमानगढ़ी और एक अज्ञात युवक ने रोहित की बाइक की चाबी निकाल ली और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की।
आरोप है कि इसके बाद तीनों युवक रोहित को रुद्रांश के घर ले गए, जहां उसके साथ दोबारा मारपीट की गई। इस दौरान पिस्तौल दिखाकर रोहित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। रोहित को जबरन वाहन में बैठाकर कुम्हारगढ़ा मोहल्ले में पवार डेयरी के पीछे वाली गली में ले गए और वहां भी पिस्तौल दिखाकर धमकाया। आरोप है कि तीनों ने खुद को पिल्ला गैंग का सदस्य बताते हुए कहा कि उनका कुछ नहीं बिगड़ सकता है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें