फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर व भाजपाईयों में हुई नोक-झोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर आर्यनगर में कांग्रेस के सदस्यता कार्यक्रम में नारेबाजी को लेकर मेयर और भाजपाई आमने सामने आ गए। मामला इतना बढ़ा कि मेयर और भाजपाइयों के बीच नोक-झोंक तक हो गई। मेयर का आरोप है कि उनके साथ अभद्रता की गई, लेकिन पुलिस नोकझोंक से इंकार कर रही है। मेयर का कहना है कि कार्रवाई न होने पर वह एसएसपी कार्यालय पर धरना देंगी।
विज्ञापन

रविवार की शाम मेयर अनीता शर्मा और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ज्वालापुर के आर्यनगर में कुछ भाजपाइयों को कांग्रेस की सदस्यता दिला रहे थे। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुर्दाबाद के नारे लगने शुरू हो गए। यह सुनकर बड़ी संख्या में भाजपाई वहां पहुंच गए। उन्होंने मदन कौशिक जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मेयर और भाजपाइयों में नोकझोंक भी हो गई। मेयर अनीता शर्मा का आरोप है कि जानबूझ कर भाजपा के लोग कार्यक्रम में आए थे। उन्होंने उनके साथ अभद्रता की, जिसकी तत्काल शिकायत एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस और एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय से की गई। बाद में चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग कराई। मेयर अनिता शर्मा का आरोप है कुछ युवक नशे में वहां आए थे। उन्होंने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि अभद्रता नहीं हुई है। पुलिस में रिकॉर्डिंग उपलब्ध है। दोनों पक्ष नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें