फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शिवालिक नगर के दो घरों में चोरी का खुलासा, सगे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवालिक नगर के जे-क्लस्टर में दो घरों से चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विकास उर्फ डीके और उसके भाई राजू कुमार निवासी ग्राम कसियारा, थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर हाल आन्नेकी हेत्तमपुर थाना सिडकुल के कब्जे से चोरी की चांदी की मूर्तियां, मोबाइल और साइकिल बरामद की गई। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 26 फरवरी को जे-97 शिवालिक नगर में अज्ञात चोरों ने रंजीत झा के घर की दीवार फांदकर मंदिर में रखी गणेश व लक्ष्मी की चांदी की मूर्तियां और चौकीदार का की-पैड मोबाइल चोरी कर लिया था। इस मामले में 27 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई। उसी जे-67 शिवालिक नगर से रविकांत गुप्ता के घर से साइकिल चोरी कर ली गई। इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज की गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरें खंगालते हुए दो संदिग्धों को चिह्नित किया गया और उनकी धरपकड़ शुरू की गई।

कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि शनिवार की रात इन्द्रलोक कॉलोनी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से आरोपी विकास उर्फ डीके और राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सगे भाई हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि नशे की लत के कारण वे चोरी कर सामान राहगीरों को सस्ते दाम पर बेच देते थे। दोनों हाल ही में जमानत पर बाहर आए थे। दोनों के खिलाफ सिडकुल और रानीपुर में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और शस्त्र अधिनियम समेत 12 प्राथमिकी दर्ज की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आवेश अंसारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें