फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े व्यापारी के घर में चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद

सार

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की योगी विहार कालोनी में दिनदहाड़े चोर ने व्यापारी के घर में घुसकर लाखों रुपये की नकदी, जेवर और अमेरिकी डॉलरों पर हाथ साफ कर दिया। थैले में सामान भरकर घर से बाहर निकलकर बाहर भागते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बताया जाता है कि घर में काम करने वाली नौकरानी ने घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की योगी विहार कालोनी में दिनदहाड़े चोर ने व्यापारी के घर में घुसकर लाखों रुपये की नकदी, जेवर और अमेरिकी डॉलरों पर हाथ साफ कर दिया। थैले में सामान भरकर घर से बाहर निकलकर बाहर भागते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्रार्गंत मध्य हरिद्वार स्थित पॉश कालोनी योगी विहार में व्यापारी कन्हैया भागीरथी का घर है। उनकी हरिद्वार में चूड़ी की दुकान है। मंगलवार को उनकी माता भगवती देवी को छोड़कर पूरा परिवार मंदिर में नवरात्रों के चलते दर्शन के लिए गया हुआ था। बताया जाता है कि घर में काम करने वाली नौकरानी ने घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया।
इसी बीच चोर घर में घुस आया। अंदर कमरे में रखी अलमारी से चार लाख रुपये और जेवरात के साथ ही डॉलरों को चोरी कर थैले में भर लिया। इसके बाद घर से बाहर निकलकर पैदल की भागने लगे। चोर कालोनी के सीसीटीवी कैमरे में भागता हुआ दिख रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मगर चोर का कुछ पता नहीं चल सका। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पुलिस की सर्तकता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें