फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवक को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों और बेल्ट से पीटा

Sun, 31 May 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में बाइक से जा रहे एक युवक को रास्ते में रोककर दो लोगों ने बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि युवक पर लाठी-डंडों और बेल्ट से हमला कर उसे अधमरा कर आरोपी मौके से फरार हो गए। उसके दाहिने पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हुकम सिंह निवासी गांव सिकंदरपुर खानपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 मई की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनका पुत्र परमजीत बाइक से हरिद्वार की ओर जा रहा था। आरोप है कि कनखल के पंजनहेड़ी होली चौक के पास राहुल निवासी सिकंदरपुर हाल जगजीतपुर ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसे रोक लिया। दोनों ने परमजीत के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और बेल्ट से बुरी तरह मारपीट की। हमले में वह बेसुध होकर वहीं गिर गया। कुछ देर बाद होश आने पर घायल ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए राजकीय मेडिकल अस्पताल हरिद्वार ले गए। जांच में उसके दाहिने पैर की हड्डी टूटी मिली जबकि शरीर पर भी चोटों के निशान पाए गए। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें