फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवती को भगाकर ले गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र के गांव से एक युवक युवती को लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों परिजनों से चोरी छिपे आपस में मिलते रहते थे। जब दोनों फरार हो गए, तब परिजनों को इस बात का पता चला। अभी तक इस मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई। फेरूपुर चौकी प्रभारी सुधांश कौशिक का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
धनौरी। आमने-सामने की टक्कर में एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। रविवार सुबह जस्वावाला निवासी सोहेल बहादराबाद शादी में स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। एमडी अस्पताल के समीप बाजार की तरफ से आए एक ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे सवार युवक सड़क पर जा गिरा और गंभीर घायल हो गया। धनौरी पुलिस ने घायल युवक को राहगीरों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें