हरिद्वार। देहरादून के एक युवक ने गंगनहर में कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को पीएसी के तैराक दल ने बचा लिया। उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार है। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार अरविंद पंवार पुत्र मनोहर पंवार निवासी सहस्रधारा, देहरादून काफी देर तक पहले तो घाट पर बैठा रहा। इसके बाद उसने मालवीय घाट से गंगनहर में छलांग लगा दी। उसे डूबता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। जिस पर पुलिस का चेतक दस्ता मौके पर पहुंचा उनकी सूचना पर पीएसी के तैराक दल के सदस्यों जसवंत राणा, भूपेंद्र, मुकेश पप्पू सिंह और अजय आदि मौके पर पहुंचे। युवक को काफी मशक्कत के बाद विश्वकर्मा घाट के पास गंगनहर से बाहर निकाल लिया।