फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवक ने फंदे पर लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक ने आत्महत्या की है। वह बीमारी के कारण परेशान चल रहा था। हालांकि स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ पाया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि जोगिया मंडी में एक युवक ने अपने कमरे के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान कन्हैया (30) पुत्र पप्पू गिरी निवासी जोगिया मंडी नगर कोतवाली के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो कन्हैया फंदे पर लटका हुआ था।

शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि कन्हैया कांगड़ा घाट पर फूल बेचता था। पता चला है कि युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसके पीछे बीमारी भी वजह बताई जा रही है। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें