फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: समूह की महिलाओं ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल। कहते हैं कि यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो राहें खुद-ब-खुद आसान हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है गांव रावली महदूद की वैष्णवी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने। आज ये महिलाएं न केवल अपने पैरों पर खड़ी हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं।
विज्ञापन




समूह से जुड़ी महिलाएं घर के कामकाज के साथ-साथ शुद्ध अचार और मसालों का निर्माण कर रही हैं। इनकी की ओर से तैयार किए गए उत्पादों की गुणवत्ता और शुद्धता के कारण स्थानीय बाजारों में इनकी खासी मांग बढ़ गई है। महिलाएं अपने हाथों से तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के अचार और पिसे हुए मसालों के जरिए स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही हैं। शुरुआत में छोटे स्तर पर काम शुरू करने वाली इन महिलाओं को अब बड़े स्तर पर ऑर्डर मिलने लगे हैं।



मांग में हुई इस वृद्धि का सीधा असर उनकी आय पर पड़ा है। समूह की महिलाओं का कहना है कि पहले हम आर्थिक रूप से दूसरों पर निर्भर थे, लेकिन अब स्वयं के हुनर से हम अपने परिवार का बेहतर पालन-पोषण कर पा रही हैं। आय बढ़ने से हमारे जीवन स्तर में काफी सुधार आया है। समूह में भाग मली, निर्मला, ज्योति कश्यप, रीना, अंजू, सोनिका, दीपा, पूजा, मोनिका, हरदेश शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें