फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ सकता है टीकाकरण का शेड्यूल

Wed, 14 Sep 2016 11:31 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
नहीं लगे टीके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार।  एएनएम का कार्यबहिष्कार आंदोलन यदि पांच दिन और चलता है तो बच्चों के टीकाकरण का शेड्यूल बिगड़ जाएगा। टीकाकरण की प्रक्रिया दोबारा से शुरू करनी पड़ेगी। बुधवार को भी एएनएम कार्यबहिष्कार पर रही। संविदा एएनएम को भी टीकाकरण नहीं करने दिया।
विज्ञापन

एएनएम का पिछले सात सितंबर से कार्यबहिष्कार जारी है। उन्होंने जनपद के प्रत्येक केंद्र की वैक्सीन अपने कब्जे में ले ली है। महिला अस्पताल में पहरा बैठा दिया है, ताकि कोई वैक्सीन तक नहीं निकाल सके। लगातार नौ दिनों से चल रहे कार्य बहिष्कार से बड़ी समस्या खड़ी हुई है। नौ दिनों में बीच में तीन दिन टीकाकरण के दिवस आए, लेकिन नवजात बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका नहीं लग सका है। महिला अस्पताल की सीएमएस डा. भवानी पाल ने बताया कि पहले टीका से दूसरे टीका के बीच में डेढ़ महीने का समय होता है। डेढ़ महीने होने के बाद अगले 15 दिनों में टीका अवश्य लगवा लिया जाता है। नौ दिन के कार्यबहिष्कार के बाद पांच दिन और शेष रह गए, यदि इस अवधि में टीका नहीं लग सका तो संबंधित का टीकाकरण का पूरा शेड्यूल दोबारा से शुरू कराना पड़ेगा।
------------------
प्राइवेट में टीके लगान को मजबूर
नवजात बच्चों को लगने वाली वैक्सीन का बाजार में अलग-अलग टीके की कीमत में असमानता है। पहला टीका 600 रुपये में मिल जाता है, लेकिन इसके बाद लगने वाली वैक्सीन की कीमत 1200 रुपये से दो हजार रुपये तक है। ऐसे में जरूरत मंद जिनकी तिथि टीकाकरण की नजदीक है उन्हें कीमत चुकाकर वैक्सीन लगवानी पड़ रही है।
विज्ञापन

------------------
सीएमओ कार्यालय पर जारी रहा धरना
हरिद्वार। बुधवार को  उत्तराखंड मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले एएनएम ने सीएमओ कार्यालय रोशनाबाद में धरना दिया। संगठन की प्रांतीय महासचिव पवन सैनी ने कहा कि शासन जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता कार्यबहिष्कार जारी  रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें