फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जिन पुलिसकर्मियों ने खंडित किया था जल, उन्हीं से उठावाया कलश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सोमवार रात कांवड़ यात्रियों पर लाठीचार्ज कर गंगाजल खंडित करने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हो रहा है। कांवड़ यात्रियों के दल के प्रमुख की इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पुलिस के विरोध से लेकर समझौते के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिन पुलिसकर्मियों पर गंगाजल खंडित करने का आरोप लगा, वही 51 लीटर के गंगाजल भरवाकर प्रेमनगर चौक तक लाए। इस प्रकरण से कनखल पुलिस की खूब किरकरी हो रही है।
विज्ञापन

गाजियाबाद-बागपत के कांवड़ यात्रियों के साथ ही पुरा महादेव के सेवादारों का एक दल हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर सोमवार लौट रहा था। प्रेमनगर आश्रम चौक से पहले सर्विस रोड पर जाम की स्थिति पैदा होने पर पुलिसकर्मियों से उनकी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन पर लाठीचार्ज कर गंगाजल खंडित कर दिया। ये जानकारी कांवड़ यात्रियों ने अपने दल के प्रमुख सुमित त्यागी को दी। उन्होंने यूपी से चलते ही अपने अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए पुलिस का कड़ा विरोध जताया। देर रात में हरिद्वार पहुंचने पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह व अन्य पुलिस अफसरों के सामने कड़ा रोष जताया था। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने अपनी गलती मानी थी।
मंगलवार सुबह कांवड़ यात्रियों को लेकर एसपी सिटी व कनखल इंस्पेक्टर भावना कैंथोला हरकी पैड़ी पर पहुंचे और गंगाजल भरवाया। सुमित त्यागी ने अपनी आईडी पर ये पोस्ट भी अपलोड की है, जिसमें दो पुलिसकर्मी सादी वर्दी में गंगाजल के कलश उठाते दिख रहे हैं। सुमित त्यागी ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि जिन पुलिसकर्मियों ने गंगाजल को खंडित किया है, उन्हें से गंगाजल के कलश उठाकर उसी स्थान तक ले जाया जाएगा। इस वीडियो को 34 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें