फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के लिए उमड़ी भीड़

Thu, 10 Nov 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह बैंक खुलते ही पैसे जमा करने और निकालने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में ग्राहकों के बीच धक्कामुक्की होती रही। भीड़ को संभालने के लिए सभी बैंकों में पुलिस तैनात की गई थी। व्यवस्था बनाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ बैंकों के गेट बंद मिलने पर खुलवाने के लिए गार्ड के साथ पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हुई। आंध्रा, यूको बैंक आदि में दोपहर तक धनराशि खत्म होने पर लोग निराश होकर लौटे। बृहस्पतिवार को पांच सौ और दो हजार रुपये के नए नोट तो नहीं आए लेकिन बैंकों ने छोटे नोट ही ग्राहकों को दिए। बृहस्पतिवार को लाखों रुपये ग्राहकों को बांटा गया। जबकि बैंक में रुपये जमा करने वालों की भी भीड़ रही। करोड़ों रुपये एक दिन में जमा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से ही बैंकों से लेनदेन के लिए लोग बैंकों पर पहुंच गए। जैसे ही दस बजे गेट खुले तो लोग एकदम से बैंक में काउंटरों पर लाइन में लग गए। लाइनें बैंकों के अंदर से बाहर सड़कों पर दूर तक बन गई। बैंकों में भीड़ बढ़ी तो पुलिस तैनात करनी पड़ी। दोपहर 12 बजे तक आंध्रा और यूको बैंक में धनराशि समाप्त हो गई। अधिकांश लोग उन्हीं बैंकों में पहुंचे जिनमें उनके खाते हैं। बैंकों में भीड़ पुरे दिन एक समान बनी रही। शाम सात बजे तक लोग लाइनों में लगे रहे। बमुश्किल लोगों को भेजा गया।

रेलवे स्टेशन और रोडवेज अड्डे पर सन्नाटा
ग्राहकों के पास पैसे नहीं होने का असर दूसरे दिन भी बाजार पर भी दिखा। बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा ग्राहकों की कम भीड़ रही। रेलवे स्टेशन, रोडवेज डिपो भी सूने पड़े रहे। होटल संचालक संदीप अरोड़ा ने बताया कि अन्य दिनों की अपेक्षा कम लोग ही होटलों पर पहुंचे। सहायक रजिस्ट्रार सुमेर चंद गौतम ने बताया कि कुल सात बैनामे हुए। रेलवे स्टेशन पर बहुत कम यात्री पहुंचे, हालांकि वहां पर पांच सौ एवं एक हजार रुपये के नोट चलन में रहे। रोडवेज के एआएम एसएस चौहान ने बताया कि यात्री 500 और एक हजार रुपये का नोट देते हैं, सभी को खुले रुपये देने में समस्या आ रही है। जैसे तैसे कर कार्य चलाया जा रहा है। आमदनी में भी कमी आने लगी है।
विज्ञापन


दूसरे दिन नहीं चल सके एटीएम
बड़े नोट बंद होने की घोषणा के बाद दूसरे दिन भी एटीएम नहीं चले। एटीएम पर पूरे दिन ताले पड़े रहे। बैंक अधिकारियों की माने तो शुक्रवार से एटीएम चालू हो जाएंगे और केवल दो हजार रुपये ही एक ग्राहक को मिलेंगे।
--------------------------
देहात में भी रही अफरा तफरी
पथरी। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में बैंक की शाखाओं में लेनदेन को लेकर ग्रामीणों की भारी भीड़ रही है। क्षेत्र की उप डाक घरों में लेनदेन बंद रहा है। क्षेत्र की सहकारी समितियों के मिनी बैंक में पैसा जमा करने वाले ग्रामीणों की संख्या अधिक रही है। जबकि पैसा निकालने वाले ग्रामीणों की संख्या कम थी। ग्रामीणों में बैंक की शाखाओं में पैसा जमा करने की मारामारी मची रही। धनपुरा में पंजाब नेशनल व फेरूपुर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में भीड़ के चलते ग्रामीण आपस में भिड़ गए। जिस पर मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। बादशाहपुर स्थित उप डाक घर के पोस्टमास्टर बालचंद सैनी का कहना है कि डाक विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई आदेश नहीं आने की वजह से लेनदेन नहीं हो सका है। बादशाहपुर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव चरण सिंह का कहना है कि बीस लाख रुपये से अधिक की धनराशि जमा हुई है। फेरूपुर चौकी प्रभारी लखपत सिंह बुटोला का कहना है कि बैंक की शाखाओं पर सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे।
---------------------
बैंक का सर्वर बंद रहा
लालढांग।
 नोट बदलने के लिए सुबह तड़के से ही भारतीय स्टेट बैंक और ग्रामीण बैंक में भीड़ लग रही। एसबीआई में आरती पुत्री वेदपाल 7000 जमा करने पहुंची। इसी दौरान भीड़ में उसका पर्स गायब हो गया। ग्रामीण बैंक मैं तकनीकी खराबी के कारण दोपहर बाद रुपया जमा नहीं हो पाया। जिसको लेकर ग्रामीणों को बैंक से निराश ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें