हरिद्वार। साहित्य, कला और संस्कृति के विविध रंगों से सजा तीसरा हरिद्वार लिटरेचर फेस्टिवल 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक होगा। तीन दिवसीय साहित्य महाकुंभ में देश-विदेश से आए साहित्यकारों, कलाकारों, रंगकर्मियों, सिने प्रेमियों और अकादमिक जगत से जुड़ी विशिष्ट हस्तियों की सहभागिता रहेगी।
महाकुंभ के निदेशक प्रो. श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि हरिद्वार लिटरेचर फेस्टिवल का उद्देश्य साहित्य और संस्कृति को आम जनमानस से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अकादमिक जगत के बौद्धिकों को कला, साहित्य और सांस्कृतिक संवाद से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। अंतः प्रवाह सोसायटी के सचिव संजय हांडा ने बताया कि तीसरा हरिद्वार लिटरेचर फेस्टिवल भीमगोड़ा स्थित श्री कृष्ण कृपा धाम में होगा। इसमें गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद का सानिध्य भी प्राप्त होगा।