फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीम का होता रहा इंतजार

Thu, 22 Dec 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

गंगा बीनने वाले अरविंद विश्वास के कब्जे से साढ़े चार लाख के पांच एवं एक हजार के पुराने नोट मिलने की जांच फिलहाल ठिठक गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस दिन भर आयकर विभाग की टीम का इंतजार करती रही। इधर, युवक को जांच में सहयोग की चेतावनी देकर एक परिचित की सुपुर्दगी में दे दिया गया। बुधवार को हरिद्वार कोतवाली से सटी बंगाली बस्ती ब्रह्मपुरी के रहने वाले अरविंद विश्वास पुत्र सुधीर विश्वास के कब्जे से साढ़े चार लाख के पुराने नोट मिले थे।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में युवक ने कबूला था कि गंगा में पैसे ढूंढने के दौरान 19 तारीख को मिले एक कट्टे से उसे यह रकम मिली थी। पूछताछ में युवक ने कबूला था कि उसने कुछ रकम खर्च भी कर दी है और बैंक खाता नहीं होने से रकम घर में ही रख ली थी। पुलिस ने नोटों को कब्जे में लेने के बाद सील कर लिया था। एसएसआई पंकज देवरानी ने बताया कि आयकर विभाग के देहरादून स्थित कार्यालय को लिखित में जानकारी दे दी गई थी। लेकिन आयकर विभाग की टीम जांच को नहीं पहुंची।युवक को उसके एक परिचित की सुपुर्दगी में दे दिया गया था। जब भी आयकर विभाग की टीम पूछताछ के लिए उसे बुलाना चाहेगी, वह हाजिर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें