फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र से आई टीम ने देखी कोरोना से निपटने की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
मेला अस्पताल में निरीक्षण करती कोविड की टीम । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हरिद्वार। केंद्र से आई वरिष्ठ अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम ने ज्वाइंट सेक्रेटरी एवं हरिद्वार की नोडल अधिकारी निधि मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही क्वारंटीन सेंटर और कंटेनमेंट जोन में व्यवस्थाओं समेत मरीजों के उपचार की जानकारी ली। टीम ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

टीम में एनडीसीडी के निदेशक डॉ. प्रणव वर्मा और डॉ. निशांत शर्मा भी शामिल थे। इस दौरान निधि मणि त्रिपाठी ने कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार की गाइडलाइन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग, बच्चों और गंभीर बीमार लोगों पर विशेष ध्यान देना होगा। रोशनाबाद स्थित कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने अभी तक की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से देखा। डीएम सी रविशंकर ने बताया कि हरिद्वार जिला ऑरेंज जोन में है। प्रवासियों की बॉर्डर पर ही स्क्रीनिंग हो रही है। डोर टू डोर स्क्रीनिंग कर शहर और गांवों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। अन्य जनपदों से ट्रेन से आने वालों और बसों से प्रवासियों को केंद्र के निर्देशों के अनुरूप ही भेजा जा रहा है। वेंटीलेटर के लिए बेड की व्यवस्था विभिन्न अस्पतालों में की गई है। कंट्रोल रूम और प्रमुख सहायता केंद्र 24 घंटे काम कर रहे हैं। बैठक के बाद अधिकारियों ने शिवालिक नगर में एक कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण कर सख्ती से नजर रखने के निर्देश दिए। इसके बाद मेला अस्पताल में कोरोना मरीजों के उपचार की प्रक्रिया देखी। मरीजों के खानपान, दवा, डॉक्टर, नर्स और कर्मचारियों की ड्यूटी के बारे में सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता से जानकारी ली। इस दौरान एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर, अपर जिलाधिकारी केके मिश्र, एसडीएम कुश्म चौहान, सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें