फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम की अनदेखी पर फूटा गुस्सा

Wed, 21 Sep 2016 12:03 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की अनदेखी के चलते पिछले तीन दिनों से ज्वालापुर में बिजली का संकट बना हुआ है वहीं उत्तरी हरिद्वार के लोग पेयजल की आपूर्ति को लेकर परेशान है। बार बार अधिकारियों से संपर्क करने के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर मंगलवार को व्यापारी वर्ग ने ऊर्जा निगम का पुतला फूंका और आंदोलन की चेतावनी दी। उपनगर ज्वालापुर में पिछले तीन दिन से बिजली की किल्लत बनी हुई थी। कई कई घंटे की कटौती होने से स्थानीय जनता और व्यापारी वर्ग काफी परेशान है। बिजली न आने के चलते पानी की भी किल्लत बनी रहती है और बाजारों में कारोबार भी ठंडा पड गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को ज्वालापुर व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता और महामंत्री विक्की तनेता, कोषाध्यक्ष गौरव गोयल आदि की अगुवाई में बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि त्यौहारों का सीजन आने के बादवजूद भी बिजली आपूर्ति को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं है। चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो व्यापारी आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। प्रदर्शनकारियों में अंकुर शर्मा, अंकित बंसल, वासु मेहता, अनिरुद्ध मिश्रा, ओमप्रकाश, रुपेश गोयल, आशीष गुप्ता, संजय वर्मा, संजीव चौहान, मगन बंसल, अशोक धींगड़ा, श्याम कोचर, पप्पू राव, सचिन चौहान, नवीन गर्ग, नरेश बजाज, मोनू आहूजा, अमित अग्रवाल, आशीष मित्तल, कमल छाबड़ा, तरुण भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें