संस्कृति स्कूल रानीपुर मोड़ में ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया गया। इसमें पाल्यों के पुत्रों के साथ उनके दादा और दादी को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले दादा और दादी भी जमकर उत्सव मनाए।
विद्यालय के आह्वान पर बच्चे अपने दादा-दादी और नाना-नानी के साथ पहुंचे। उन्होंने अपने इन अभिभावको के प्रति मंच से आदर और प्रेम व्यक्त करते हुए अपने ही शब्दों में उनके जीवन में अपनी और अपने जीवन में उनकी महत्ता को बताया। सीनियर केजी के बच्चों ने दादा–दादी, नाना–नानी का मार्च–पास्ट करके भव्य स्वागत किया।
प्रधानाचार्या श्वेता सहगल ने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी के महत्त्व को वर्तमान पीढ़ी जिस दिन समझ लेगी निश्चित तौर पर समाज में वृद्धा आश्रम और अनाथालय की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के जीवन में इस रिश्ते की भूमिका को कतई अस्वीकार्य नहीं किया जा सकता है। इसके बाद मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। इसमें दादा-दादी, नाना-नानी ने मिलकर भाग लिया। खेलों में सभी ने खूब आनंद लिया और बच्चे भी काफी आनंद में दिखे।