फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एसआईटी की टीम ने खालिद के घर को खंगाला, परिजनों से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार। एसआईटी (विशेष जांच दल) यूकेएसएसएससी पेपर नकल मामले में शनिवार को सर्च वारंट लेकर आरोपी खालिद मलिक के घर को खंगाला। उसके पिता, बहनों और अन्य परिजनों से पूछताछ की। करीब एक घंटे तक चली इस जांच के बाद एसआईटी ने रोशनाबाद पहुंचकर जनसंवाद किया। दोपहर में परीक्षा केंद्र रहे आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज जट बहादरपुर में पहुंचकर जांच की। साथ ही स्कूल स्टाफ से पूछताछ भी की।एसआईटी प्रमुख जया बलूनी की अगुवाई में टीम शनिवार की सुबह लक्सर के सुल्तानपुर में पहुंची। यहां टीम ने पेपर नकल के आरोपी खालिद मलिक के घर की तलाशी ली। जया बलूनी के अनुसार, सर्च वारंट के आधार पर खालिद के घर पहुंचकर तलाशी ली गई। उसके कमरे से कुछ चीजें मिली हैं, जिन्हें कब्जे में लिया गया है। इन्हें जरूरत पड़ने पर जांच में शामिल किया जा सकेगा। मौके पर उसके पिता और बहनें घर पर मिलीं, जिनसे पूछताछ की गई। करीब एक घंटे की कार्रवाई के बाद टीम लौट आई।
विज्ञापन




डेढ़ घंटे तक चले जन संवाद कार्यक्रम के बाद दोपहर में एसआईटी की टीम जट बहादरपुर स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज पहुंची। जहां एक कमरे में प्रबंधक-प्रधानाचार्य एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान के अलावा शिक्षकों व स्टाफ से भी पूछताछ की गई। साथ ही पूरे विद्यालय का निरीक्षण किया। क्राइम सीन का अवलोकन किया गया। इसके बाद टीम वापस देहरादून रवाना हो गई। एसआईटी प्रमुख जया बलूनी ने बताया कि खालिद के घर पहुंचकर जांच-पड़ताल की गई। साथ ही स्कूल में भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें