फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल के डिब्बे के साथ दी आत्मदाह की चेतावनी

Mon, 22 Aug 2016 12:09 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
पेट्रोल को लेकर पहुंचे कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। टिबड़ी के पास लगाई गई शहीद भगत सिंह की प्रतिमा खंडित करने  के मामले में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तार न होने पर युवाओं ने रानीपुर कोतवाली में प्रदर्शन किया। इस दौरान आत्मदाह की चेतावानी देने वाले कार्यकर्ता सांकेतिक तौर पर पेट्रोल लेकर पहुंचे। कई युवाओं ने पेट्रोल भरे डिब्बे को हाथ में लेकर आत्मदाह करने की चेतावनी दी, लेकिन पूर्व विधायक अंबरीष कुमार तथा जेपी जुयाल के रोकने पर वे शांत हो गए।  सीओ सदर ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रविवार को शहीद भगत सिंह प्रचार समिति के अध्यक्ष वरुण बालियान के नेतृत्व में युवा रानीपुर कोतवाली पहुंचे। पहले उन्होंने माइक लगाकर भाषणबाजी की। पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर युवाओं ने पेट्रोल भरे डिब्बे को हाथों में उठा लिया। वरुण बालियान, अमन गर्ग, अनुज सिंह, सचिन बेनीवाल, सचिन चौधरी, अंकित  चौहान, शुभम भाटी आदि ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए  आत्मदाह की चेतावनी देते हुए पेट्रोल भरे डिब्बे को कई बार हवा में लहराया, लेकिन पूर्व विधायक  अंबरीश कुमार ने युवाओं को ऐसा करने से रोक दिया। समिति के संरक्षक पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने शहीद-ए-आजम की प्रतिमा भी सुरक्षित नहीं होने पर सरकार की आलोचना की।  
इस बीच प्रदर्शनकारियों के बीच में सीओ सदर जेपी जुयाल पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच कराकर  मुकदमे में धाराएं बढ़ाने की बात कही। बताया कि  छह पुलिस कर्मियों को इस मामले की जांच में लगाया गया है। उन्होंने शीघ्र ही वारदात के खुलासे का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुरली मनोहर, सचिन डबराल, गवाक्ष जोशी, नौशाद, सुनील, आरिफ, अनिल चौहान, रवि चौहान, संजय वाल्मीकि, रोहित, कुंवर बाली, शुभम मेंडोला, मंजीत, विक्की, पुरुषोत्म शर्मा, संजय कश्यप, गुरवेंद्र सिंह, रामकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


ये है मामला
टिबड़ी में स्थित शहीद चौक में 14 अगस्त को शहीद भगत सिंह प्रचार प्रसार समिति ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाई थी। प्रतिमा लगाने के तीन दिन बाद ही 17 अगस्त को प्रतिमा  खंडित कर दी गई। रानीपुर पुलिस ने पार्षद अमन गर्ग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज तो कर लिया, लेकिन अभी तक  पुलिस इस  मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। शुक्रवार को युवाओं ने  चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन  करते हुए जाम लगाया और फिर पुलिस  को रविवार तक का समय देते सामूहिक कूच  करने की चेतावनी दी थी।

पेट्रोल के साथ लेते रहे सेल्फी
हरिद्वार। शहीद  भगत सिंह की प्रतिमा खंडित करने से खिन्न कांग्रेसी कोतवाली रानीपुर पर प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल की केन लहराते और उसके साथ सेल्फी लेते रहे। प्रतिमा खंडित करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर युवा कांग्रेसियों ने रविवार को भारी तादाद में एकत्र होकर गिरफ्तारी देने और पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। पहले तो संख्या के हिसाब से ही भीड़ नहीं जुटी। आत्मदाह की चेतावनी देने वाले फोटो सेशन ज्यादा करते नजर आए। उनसे कैनी छीनने की  जहमत पुलिस ने भी नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें