फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: राजागार्डन से जमालपुर कलां जाने वाला मार्ग बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



- गहरे गड्ढे, धूल-मिट्टी और जलभराव से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। जगजीतपुर के राजागार्डन से जमालपुर कलां जाने वाला मार्ग लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने और निर्माण सामग्री उखड़ने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि वाहन चालकों को गड्ढों से बचकर निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं, सड़क से उड़ने वाली धूल-मिट्टी स्थानीय लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बनी हुई है।
राजागार्डन से रोजाना बड़ी संख्या में लोग जमालपुर कलां व अन्य गांवों की ओर आते-जाते हैं। सड़क बदहाल और गड्ढों में तब्दील होने से समस्या बढ़ी हुई है। बारिश के दौरान स्थिति और विकट हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब होने के बावजूद संबंधित विभाग इसकी सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सोनू चौहान, विकास पाल, एसएस खत्री, पंकज ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। सड़क की बदहाली के कारण हर समय हादसे का डर बना रहता है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है। वहीं, डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि संबंधित विभाग को सभी सड़कों की मरम्मत और निर्माण के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें