फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा का नाम बदलने का सड़क से सदन तक होगा विरोध : गर्ग

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग ने मनरेगा योजना का नाम परिवर्तन कर योजना को समाप्त करने के षड्यंत्र का आरोप लगाया। कहा कि महात्मा गांधी का नाम ही देश दुनिया को प्रेरणा देता है, लेकिन सरकार मनरेगा नाम को ही बदलना चाहती है। कांग्रेस इसके विरोध में सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अमन गर्ग ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यूपीए शासन में मनरेगा योजना लागू की गई थी। गरीब निर्धन परिवार इस योजना के माध्यम से अपनी रोजी-रोटी कमाते थे। कहा कि मनरेगा बचाने के लिए सरकार से चार मांग करते हैं। काम की गारंटी, मजदूरी की गारंटी, जवाबदेही की गारंटी, मनरेगा में किए गए बदलाव की तत्काल वापसी। काम के संवैधानिक अधिकार की पूर्ण बहाली, न्यूनतम मजदूरी 400 रूप की जाए। कहा कि महात्मा गांधी के हर आंख से आंसू पोंछने के संकल्प को समाप्त नहीं होने दिया जाएगा।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर एवं वरुण बालियान ने कहा कि कोविड के दौरान निर्धन परिवारों के लिए मददगार साबित हुई मनरेगा का नाम बदलकर सरकार क्या सिद्ध करना चाहती है। महात्मा गांधी विश्व के नेता हैं। रोजगार सर्जन होने चाहिए। गरीब निर्धन परिवार इस योजना से अपनी परिवारों का भरण पोषण करते हैं। गांव के मजदूर की आर्थिक स्थिति को मनरेगा सुरक्षा कवच प्रदान करती थी। महिलाओं, दलित, आदिवासियों, गरीबों, पिछड़ों को अधिकार दिए, लेकिन सरकार योजनाओं को समाप्त करने में लगी हुई है। इस दौरान अंजू मिश्रा, अंजू द्विवेदी, रचना शर्मा, ममता सिंह, जतिन हांडा, अमित नौटियाल, अनिल भास्कर, आरिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें