चंद्राचार्य चौक पर निरीक्षण करते डीएम । संवाद
सिडकुल। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने अपना कहर बरपाया है, जिससे नगर पालिका क्षेत्र में व्यापक क्षति हुई है। स्थिति का जायजा लेने और राहत कार्यों की निगरानी करने के लिए, नगर पालिका के ईओ सुभाष कुमार बुधवार को प्रभावित इलाकों के निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई समस्याओं का समाधान किया। वार्ड सात में, पुल के नीचे कचरा फंसने से पानी का बहाव रुक गया था, जिसे जेसीबी की मदद से साफ कराकर पुल को सुचारु किया गया। ग्रीन कॉलोनी में जलभराव की शिकायतें मिलने पर पंप लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था की गई, जिससे निवासियों को राहत मिली। नवोदय नगर में भारी बारिश के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया था। ईओ के निर्देश पर जेसीबी की मदद से इस गड्ढे की मरम्मत कराई गई। जिससे सड़क फिर से आवागमन के लिए सुरक्षित हो गई है। अधिकारी ने बताया कि नगरपालिका की टीमें लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं और लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।