फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 584 पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
I- पुलिस ने जिलेभर में चलाया सत्यापन अभियान, 6640 लोगों का किया सत्यापन
विज्ञापन

I

I
I

I- 45.29 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया मकान मालिकों सेI



पुलिस ने रविवार को जनपद के सभी इलाकों में सत्यापन अभियान चलाकर कार्रवाई। घरेलू नौकर और किरायेदारों का सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों पर जुर्माना लगाया गया। 584 मकान मालिकों के कोर्ट के चालान करने के साथ ही पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर लगभग 45.29 लाख का जुर्माना किया गया है। मौके पर ही 6640 किरायेदार, नौकरों का सत्यापन किया गया।



आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से एहतियात बरत रही है। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के साथ ही सत्यापन अभियान चलाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसके बाद रविवार की सुबह ही नगर कोतवाली, ज्वालापुर, रानीपुर कोतवाली क्षेत्र, कनखल थाना, सिडकुल थाना, बहादराबाद, कलियर, रुड़की, गंगनहर कोतवाली, मंगलौर कोतवाली, लक्सर कोतवाली, भगवानपुर थाना, खानपुर थाना क्षेत्र आदि में पुलिस की अलग-अलग टीमें सत्यापन अभियान में जुट गईं। लगभग पांच घंटे तक अभियान चलाया गया। किरायेदार, दुकानों और घरों में काम करने वाले नौकरों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि जिलेभर में 6640 लोगों का सत्यापन किया गया है। सभी की व्यक्तिगत जानकारी भी जुटाई जा रही है। सत्यापन कराए बिना किरायेदार रखने वाले 434 मकान मालिकों के 44.66 लाख के कोर्ट के चालान किए गए हैं। पुलिस अधिनियम के तहत 150 चालान कर 63250 रुपये का जुर्माना लगाया गया। लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें