फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर के खिलाफ दी पुलिस को तहरीर

Fri, 14 Oct 2016 12:13 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
मेयर के खिलाफ तहरीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तरुण नैय्यर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाली में पहुंचकर मेयर मनोज गर्ग के खिलाफ तहरीर दी। शहर में चिकनगुनिया एवं डेंगू से हो रही मौत के लिए मेयर को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तरुण नैय्यर ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार में डेंगू, चिकनगुनिया आदि बीमारियों का प्रकोप चल रहा है। क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। दवाओं के छिड़काव और सफाई के अभाव में लोग बीमारियों की चपेट में आकर मर रहे हैं। नगर निगम प्रशासन और मेयर इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र भदौरिया को तहरीर देते हुए कांग्रेसियों ने उचित कार्रवाई की मांग की। ब्लॉक प्रवक्ता अनुज गुप्ता ने कहा कि शहर में चिकनगुनिया और डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिस पर नगर निगम प्रशासन रोक लगाने पर नाकाम रहा है। कांग्रेस नेता प्रदीप आहूजा व संदीप अग्रवाल ने कहा कि शहर में फैल रहे डेंगू और चिकन गुनिया की भयंकर बीमरियों को लेकर लोगों में नगर निगम के खिलाफ भारी गुस्सा है। शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं, लेकिन निगम प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

इस अवसर पर लव शर्मा, बादल गोस्वामी, अनुज चौहान, शिवम गिरि, अभिनव, रुद्र भारद्वाज, रविदत्त पप्पी, दिव्यांश अग्रवाल, राजेंद्र यादव, सुभाष वालिया, रिक्की, भारत बाली, हरीश मेहता, राजीव सागर, मनोज गिरी, प्रदीप आहूजा, जीतू सिंह, सुरेन्द्र ठाकुर, राजा ठाकुर, बलबीर बाली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें