बहादराबाद। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला की शिकायत पर कोतवाली बहादराबाद में प्रवीण धीमान निवासी तेलीवाला, धनौरी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाई। बुधवार को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ देवव्रत जोशी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद