फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: खेतों में कर दिए गहरे गड्ढे, बरसात में बनेंगे परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

I- किसानों ने उठाई अवैध खनन पर रोक की मांगI

खनन माफिया ने मशीनों से 10 से लेकर 15 फुट तक गहरे गड्ढे कर दिए हैं। खेतों में खनन से बने गहरे गड्ढे बरसात के दिनोंं में ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनेंगे।

बादशाहपुर गांवों के किसानों के खेत बाण गंगा किनारे स्थित हैं। किसानों का कहना है कि खेती की भूमि में अवैध खनन किया जा रहा है। दिन-रात पोकलेन व जेसीबी मशीनों से खेत खोदे जा रहे हैं। कई बार पत्र लिखकर डीएम और एसएसपी से अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग कर चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों का कहना है कि खनन माफिया खेती की भूमि में अवैध रूप से खुलेआम खनन करते हैं। खेतों में खड़ी गेहूं व गन्ने की फसलें उजाड़ दी हैं। रोकने की कोशिश की जाती है तो वह गुंडागर्दी के बल पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन








Iपहले भी अवैध खनन से बने गहरे गड्ढाें में गिरकर कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी प्रशासन की आंखें नहीं खुली हैं। अवैध खनन पर रोक लगानी बेहद जरूरी है। - सत्यपाल
I

I
I

I
I

Iजिस तरह से खेतों में पोकलेन व जेसीबी मशीनों से गहरे गड्ढे किए जा रहे हैं, लेकिन अफसर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। बरसात के दिनोंं में गड्ढे लोगों के लिए जानलेवा साबित होंगे। - सुशील कुमार
I

I
I

Iखेतों में अवैध खनन के कारण खेती करना मुश्किल हो गया है। कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। माफिया बेधड़क खेतों को खोदकर मालामाल और किसान कंगाल हाे रहे हैं। - विकास कुमार
विज्ञापन

I

I
I

I
I

Iअवैध खनन की सूचना पर तुरंत मौके पर राजस्व विभाग की टीम भेजी जाती है। अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - अजय वीर सिंह, एसडीएम, हरिद्वारI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें