I
I
I
I- अयोध्या में संभाल रहे भोजन, ठहरने और अन्य व्यवस्थाएंI
अयोध्या में भगवान श्रीराम के भक्तों की सेवा के लिए देवभूमि के राम सेवक जुटे हुए हैं। हरिद्वार समेत रुड़की, ऋषिकेश आदि क्षेत्रों से गए दस राम सेवक मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को सुलभता से राम लला के दर्शन करा रहे हैं।
देशभर से अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए भक्तों की अपार भीड़ जुट रही है। जिससे भाजपा और राष्ट्रीय स्व्यंसेवकों को व्यवस्थाएं संभालनी पड़ रही हैं। इसके लिए विभिन्न प्रदेशों के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। इनमें देवभूमि के दस लोग एक सप्ताह के लिए अपने जरूरी कार्य छोड़कर निस्वार्थ भाव से 26 जनवरी से गए हैं। ये राम सेवक 3 फरवरी तक अयोध्या में रहकर रामभक्तों की सेवा करेंगे।
राम सेवक सुबह से उठकर शाम तक अयोध्या में बनाए गए पंचवटी आश्रय में ठहरे रामभक्तों को मंदिर में दर्शन कराने, आवास व्यवस्था और परिवहन एवं भोजन व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे हैं।
सेवा के लिए हरिद्वार के राम सेवक बिंदरपाल ने बताया कि अयोध्या में प्रतिदिन 50 हजार राम भक्तों के ठहरने की व्यवथा है। कहा कि उन्हें रामभक्तों की सेवा करने का जो अवसर मिल रहा है। उससे उन्हें राम सेवा की तरह आनंद की अनुभूति हो रही है। नकली राम सैनी, प्रमोद शर्मा, सचिन पंवार, अनुज चौधरी, सुदेश वर्मा, गंगा सिंह नेगी, अतर सिंह सिंधु और गणेश रावत राम सेवकों को भी यह सेवा करने का सौभाग्य मिला है।