विकास भवन में आग लगने की स्थित में आग बुझाने के लिए लगाए गए अग्निशमन सिलिंडर पिछले साल मार्च में ही एक्सपायर हो गए हैं। विकास भवन प्रशासन को इसकी जरा भी चिंता नहीं है। सिलिंडर अभी तक बदले नहीं गए हैं। अचानक आग लगने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है।
रोशनाबाद स्थित विकास भवन की बिल्डिंग में भूतल, प्रथम व द्वितीय तल हैं। सभी तलों पर आग लगने की घटना पर आग पर काबू पाने के लिए फायर एक्सटिंगिशर (अग्नि शमन सिलिंडर) लगाए गए हैं। अग्निशमन यंत्र की मियाद पूरी हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर अग्नि शमन सिलेंडर 27 अप्रैल 2020 को यानी एक साल चार अप्रैल माह में ही एक्सपायर हो चुके हैं। वहीं साथ में लटकती बालू की बाल्टी भी पीकदान बन गई है। सिलिंडरों को अभी तक बदला नहीं गया है।
------
आसपास है जंगल का क्षेत्र
रोशनाबाद में अधिकतर सरकारी कार्यालयों के आसपास जंगल है। ऐसे में आग लगने पर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
------
यह बात मेरे संज्ञान में आ चुकी है। इसके लिए फायर विभाग से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही एक्सपायरी एक्सटिंगिशर बदलवाए जाएंगे।
- सौरभ गहरवार, सीडीओ, हरिद्वार।
-------
विकास भवन में एक्सपायरी एक्सटिंगिशर की जानकारी मिली है। इसको दिखवाया जा रहा है। जल्द ही अग्निशमन यंत्रों को बदलवाया जाएगा।- नरेंद्र सिंह कुंवर, सीएफओ हरिद्वार।