फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल

Sat, 10 Dec 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर और देहात क्षेत्र में पड़ रहे कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह और शाम के समय ज्यादा दिक्कत हो रही है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
शनिवार को हरिद्वार में कोहरे का असर रहा। कोहरे के कारण सुबह को देरी से धूप निकली। धूप न निकलने से घरों से निकलना मुश्किल रहा। सबसे अधिक बुजुर्ग और बच्चे परेशान रहे। हालांकि शनिवार को वीकेंड होने के चलते हुए बच्चों को राहत रही। वहीं धूप निकलने के बावजूद दिन में हाथ पैर सुन्न होते रहे। शाम होते ही फिर से ठंड का प्रकोप अधिक रहा। इससे मौसम का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, लेकिन कोहरा निकलने से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों का संचालन प्रभावित
 कोहरे का बड़ा असर ट्रेनों के यातायात पर पड़ रहा है। इससे यात्रियों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्टेेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि देहरादून काठगोदाम 5.25 घंटे, दिल्ली ऋषिकेश पैसेंजर 3.17 घंटे, काठगोदाम देहरादून 3.25 घंटे, मदुरैई 4.15 घंटे, वाराणसी देहरादून 5.20 घंटे, नंदा देवी 4.17 घंटे, दून एक्सप्रेस 9.30 घंटे, मसूरी एक्सप्रेस 4.15 घंटे, हेमकुंड 5.30 घंटे, दून इंदौर 6.50 घंटे, अमृतसर देहरादून 6.5 घंटे, बाडमेर हरिद्वार 3.20 घंटे, डीएलएस 1.5, लिंक एक्सप्रेस 12.23 घंटे, राप्ती एक्सप्रेस 5.16 घंटे, श्रीगंगानगर 4.5 घंटे, मुंबई बांद्रा 2.11 घंटे, उत्तरांचल एक्सप्रेस 1.30 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें