फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: तीन मांगों के लिए अनशन छठे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। तीन मांगों के लिए मातृ सदन आश्रम में बृहस्पतिवार को छठे दिन भी अनशन जारी रहा। मातृसदन के ब्रह्मचारी संत आत्मबोधनंद की ओर से अनशन किया जा रहा है, जो छठवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि जब तक तीन मांगों को नहीं माना जाएगा, तब तक अनशन जारी रहेगा, क्योंकि उनका अनशन सत्य की लड़ाई के लिए चल रहा है। इसके लिए किसी भी हालत में पीछे नहीं हटा जाएगा। उन्होंने कहा कि मातृ सदन गंगा रक्षा और पर्यावरण के लिए कार्य करता है। गंगा रक्षा के लिए उन्होंने पहले भी अनशन किया था। अब भी अनशन किया जा रहा है, जाे न्याय मिलने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें