हरिद्वार। 40वीं वाहिनी पीएसी एवं एटीसी की ओर से चिकित्सा जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन पीएसी परिसर में किया गया। सेनानायक डॉ. हरीश वर्मा के निर्देश पर लगाए गए शिविर में पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डॉ. अंकित, डॉ. अमन जोशी, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. प्रिया, डॉ. पायल दत्त ने स्वास्थ्य की जांच की। कुल 556 कर्मचारियों ने शिविर में पहुंचकर लाभ उठाया। साथ ही रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा की भावना को सशक्त किया। भागीरथ प्रयास फाउंडेशन एवं कैलाश हॉस्पिटल देहरादून ने सहयोग किया। इस दौरान उप सेनानायक जोधराम जोशी, शिविरपाल आदेश कुमार, सूबेदार सैन्य सहायक मंगल सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।