हरिद्वार। तीन मांगों के लिए मातृसदन में दूसरे दिन भी अनशन जारी रहा। मातृसदन के ब्रह्मचारी संत आत्मबोधानंद मांगों के लिए अनशन पर हैं। ब्रह्मचारी संत सुधानंद ने बताया कि मातृसदन की ओर से अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक तीनों मांगों को नहीं माना जाएगा। कहा कि मातृसदन सत्य की राह पर चलने वाली संस्था है, इसलिए मातृसदन के साथ भगवान हैं। षड्यंत्र रचने वाले और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों को ईश्वर सजा जरूर देगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और गंगा रक्षा के लिए मातृसदन किसी भी लड़ाई से पीछे हटने वाला नहीं है।