फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दिनदहाड़े होटल कारोबारी की बेटी को बंधक बनाकर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
Iरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर की घटना, तीन बदमाशों ने दिया अंजाम
विज्ञापन

I

Iघर से कार, लाइसेंसी रिवाल्वर और जेवरात ले भागे, कार रास्ते में छोड़ गए
I

I
I

Iकांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष और होटल कारोबारी के घर अकेली थी बेटी
I
Iरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के पॉश इलाके शिवालिक नगर में मंगलवार को दिनदहाड़े कांग्रेस नेता व होटल कारोबारी के घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने बेटी को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घर के अंदर से लाखों के जेवरात, लाईसेंसी रिवाल्वर, नकदी, कार व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। बाद में बदमाश कार को रास्ते में छोड़ भागे।
I
I
I
Iलूट की घटना से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। इलाके के लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। पुलिस और सीआईयू की टीमें सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई हैं।
विज्ञापन

I
Iपुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे की है। शिवालिक नगर के कलस्टर 89 निवासी कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व होटल कारोबारी भेल से रिटायर चौधरी कुलबीर सिंह और उनका बेटा तुषार चौधरी घर से बाहर गए थे। घर पर उनकी बेटी मोना अकेली मौजूद थी। इसी बीच तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाश अंदर घुस आए। आते ही मोना की कनपटी पर असलाह तान दिया। दुपट्टे से मुंह बांधकर उसे बाथरूम के अंदर बंद कर दिया। इसके बाद कमरों में घुसकर अलमारी के अंदर से लाखों की कीमत के जेवरात, नकदी, एक लाइसेंसी रिवाल्वर, राइफल, कारतूस व अन्य सामान लूट लिया। कमरे से चाबी निकालकर बाहर खड़ी स्विफ्ट कार भी लेकर फरार हो गए।
I
I
I
Iबदमाशों को घर से निकलता देख पड़ोसी महिला मनु शर्मा ने देखा तो वह घर के अंदर पहुंची। इसी बीच कारोबारी और उनका बेटा भी घर पहुंच गए। तब बाथरूम का दरवाजा खोलकर मोना को बाहर निकाला। उसने पूरी वारदात की कहानी बताई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की। इस बीच बदमाश पथरी पावर हाउस के पास कार छोड़कर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया। अंदर से बदमाशों का हेलमेट भी मिला। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, एसटी सिटी पंकज गैरोला मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।
I
I
I
I
I
Iमां के निधन के बाद से घर पर रह रही बेटी
I
Iस्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि कुलबीर चौधरी की पत्नी का कुछ माह पहले निधन हो गया था। इसके बाद से उनकी बेटी मोना बच्चों के साथ घर पर ही रह रही थी। कुलबीर चौधरी, उनका बेटा तुषार चौधरी और बेटी मोना ही घर पर रहते हैं। सोमवार को शिवालिक नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी सुबह से ही ठप थी। इसका फायदा उठाते हुए बदमाश अंदर घुस गए।
I
I
I
I
I
Iकैमरे की डीवीआर भी ले गए साथ
I

I
I
Iबदमाश इतने शातिर थे कि लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकालकर अपने साथ ले गए। पुलिस ने इलाके के कैमरे खंगाले तो तीन नकाबपोश बदमाश बाइक और कार लेकर भागते हुए नजर आए।
विज्ञापन

I
I
I
Iबीएचईएल से रिटायर कर्मचारी के घर में लूट की वारदात हुई है। सीसीटीवी कैमरों में तीन लोग दिखाई दिए हैं। पुलिस और सीआईयू की टीमें धरपकड़ में लगा दी गई हैं। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
I
I-प्रमेंद्र सिंह डोबाल,
एसएसपी, हरिद्वारI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें