फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कुंभ मेले के लिए रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनकर तैयार

Thu, 19 Nov 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
10 हजार यात्रियों की क्षमता का है होल्डिंग एरिया, टिकट काउंटर भी बने
विज्ञापन

होल्डिंग एरिया में ही रोके जाएंगे और फिर प्लेटफार्म पर भेजे जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कुंभ मेले के लिए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया बनाकर तैयार कर दिया गया है। इसी के अंदर ही टिकट काउंटर भी बनाए गए हैं। मेले से पहले कर्मचारियों की तैनाती कर दी जाएगी। यात्रियों की भीड़ को रोका जाएगा और ट्रेन के आने से पहले उन्हें रवाना किया जाएगा।
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सामान्य दिनों में करीब 15 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन रहता है। स्नान पर्वों पर यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है। अब जनवरी से शुरू होने जा रहे कुंभ मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ उमेड़गी जिसको देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तैयारियां की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष तौर पर स्टेशन परिसर स्थित झंडा ग्राउंड में करीब 10 हजार यात्रियों की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है। होल्डिंग एरिया में ही यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग काउंटर सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इससे यात्रियों को टिकट लेने के लिए स्टेशन परिसर में भटकना नहीं पड़ेगा।

कुंभ मेले के तहत रेलवे स्टेशन पर कार्य कराए जा रहे हैं। स्टेशन परिसर में होल्डिंग एरिया बनाया गया है। मेले में इसका इस्तेमाल किया जाएगा।


- महेश यादव, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें