फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बहादराबाद सीएचसी के पुराने मार्ग का गेट बंद, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। ब्लॉक बहादराबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन की ओर जाने वाले मार्ग का गेट बंद होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सीएचसी को नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है, लेकिन ब्लॉक परिसर के पीछे स्थित यह गेट अब भी आम लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के अनुसार, ब्लॉक परिसर की पिछली दीवार पर लगा यह गेट पिछले दो दिनों से बंद है। इसके कारण लोगों को ब्लॉक कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में आने-जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को इससे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द गेट खुलवाने या वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि ब्लॉक परिसर में बने कुछ कमरों में कर्मचारियों के परिवार निवास करते हैं। त्योहार के दौरान कुछ शरारती तत्व परिसर में प्रवेश कर हंगामा और शोर-शराबा करते हैं, जिससे वहां रहने वाले परिवारों को परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए एहतियातन गेट बंद करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें